फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में दस्त से मासूम पस्त हो रहे हैं। हर रोज सरकारी और निजी अस्पतालों में 60 से अधिक बीमार बच्चे इलाज को पहुंच रहे हैं। पारा इस समय 41 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। इस समय लोहिया अस्पताल की ओपीडी में 30 से 40 बच्चे रोज आ रहे हैं। इसमें 30 से अधिक बच्चे डायरिया के होते हैं जो बच्चे गंभीर लग रहे हैं उन्हें भर्ती किया जा रहा है बाकी को दवा देकर घर भेजा जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में भी डायरिया से पीड़ित बच्चों की भरमार है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना का कहना है कि जिस तरह से मौसम तीखा हुआ है उससे बच्चों में बीमारी बढ़ी है। खासतौर पर डायरिया सबसे ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। अभिभावकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.