गुड़गांव, मई 22 -- सोहना, संवाददाता। स्थानीय नागरिक अस्पताल में डायरिया, हैजा और मलेरिया से निपटने के लिए कमर कस ली है। बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ती है। जिसके लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल की टीम ने पूरी तैयारियां करते हुए दवाइयों का पहले से प्रबंध करना शुरु कर दिया है। भीषम गर्मी पड़ने और बरसात के मौसम में दूषित पानी पीने से होने वाली जान लेवा डायरिया बीमारी से आम लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। स्थानीय नागरिक अस्पताल में डायरिया से पीड़ित रोगियों के लिए अलग से वार्ड निर्धारित करने के अलावा रोगियों के उपचार में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला ओआरएस के प्रबंध कर लिए हैं। जिसके लिए स्थानीय अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया वर्तमान में ओआरएस का उनके पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.