मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, मृत्युंजय। बिहार के आठ जिलों पर डायरिया का खतरा मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में इस संभावित चुनौती को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस बाबत समीक्षा किये जाने के बाद सात जिलों को रेड जोन में रखा है, जिनमें मधुबनी, अररिया, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, सारण व सिवान शामिल हैं। वहीं मुजफ्फरपुर जिले को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में डायरिया के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रेड और ऑरेंज जोन वाले सभी आठ जिलों पर विशेष फोकस किया जायेगा। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। विभाग के मुताबिक छह से 12 महीने तक के बच्चों में डायरिया का खतरा अधिक रहता है। मरीजों की संख्या के आधार पर तय किया गया जोन स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया मरीजों की संख...