नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Rasbhari Benefits : प्रकृति की गोद से निकले छोटे-छोटे सुनहरे मोतियों जैसी रसभरी, ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं होती है। रसभरी को अंग्रेजी में केप गूजबेरी या गोल्डन बेरी के नाम से जाना जाता है। अपनी खट्टी-मीठी तासीर के लिए पहचानी जाने वाली यह बेरी मुंह का जायका बढ़ाने के साथ आधुनिक सुपरफूड्स की कतार में भी सबसे आगे खड़ी नजर आती है। बात अगर इसमें मौजूद पोषक तत्वों की करें तो रसभरी में विटामिन-सी, पॉलीफेनॉल, कैरोटीनॉएड्स, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को अनजाने में कई बड़े फायदे पहुंचाते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए रसभरी खाने के कई फायदों का जिक्र किया है। लीमा महाजन ने अपनी पोस्ट में ल...