मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका/प्रमुख संवाददाता। डायन बताकर सताई गईं महिलाएं पूरी उम्र इसका दंश झेलती हैं। इस कुप्रथा से हिंसा की शिकार 88 फीसदी महिलाएं अब भी पीड़ित हैं। 70 फीसदी मानसिक अवसाद में जी रहीं हैं। सूबे के मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों में डायन कुप्रथा की शिकार महिलाओं पर कराए गए सर्वे में यह स्थिति सामने आई है। बिहार महिला समाख्या और महिला संगठन 'निरंतर' ने सर्वे किया। डायन के नाम पर हिंसा की शिकार 150 से अधिक महिलाओं का फीडबैक लिया गया। इन महिलाओं में 88 फीसदी ने माना कि समाज से अब भी पीड़ा मिल रही हैं। तमाम शिकायत के बाद भी डायन का आरोप झेल रही हैं। केवल 22 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे इस आरोप से उबर चुकी हैं। कुप्रथा का शिकार बनीं महिलाओं में से 70 फीसदी मानसिक अवसाद में हैं। सर्वे में डायन कुप्रथा के पीछे के कारण औ...