जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के ओर से जमशेदपुर में विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच डायन प्रथा और नहीं और नहीं ...विषय को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सुनील आनंद ने बताया कि झारखंड अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। 25 वर्ष में झारखंड की सामाजिक दुर्दशा है कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक महीने में डायन के नाम पर एक महिला की हत्या तो जरूर होती है। कारण, समाज में अभी तक जागरूकता के प्रति सरकार उदासीन है। चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी की सरकार हो। अभी तक सृष्टि पर ऐसा कोई भी मंत्र नहीं, जिससे मनुष्य को क्षति पहुंचायी जा सके। अभी तक पृथ्वी पर मनुष्य को मारने या परेशान करने वाला का कोई तंत्र मंत्र नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...