जहानाबाद, नवम्बर 29 -- कड़ौना थाना क्षेत्र के मुठेर गांव की है घटना, पुलिस कर रही अनुसंधान जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कड़ौना ( जहानाबाद ) थाना क्षेत्र के मुठेर गांव की निवासी एक महिला को शनिवार की सुबह पिटाई कर घायल कर दिया गया। उक्त महिला पर डायन होने का आरोप लगाया गया। जख्मी महिला पूजा देवी का इलाज अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कड़ौना के थानाध्यक्ष सुमनजी ने जानकारी दी कि दर्ज कराई गई प्राथमिकी में महिला- पुरुष चार लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है। बताया गया है कि मुठेर गांव में उक्त महिला और गांव के निवासी दूसरे परिवार के लोगों के साथ विवाद हुआ था। डायन होने के आरोप लगाया जा रहे थे। इस संबंध में उक्त महिला के पति शंभू चौधरी का कहना है कि शुक्रवार को आरोपितों...