उन्नाव, अप्रैल 12 -- उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में इंटर्नशिप के लिए अवैध वसूली की शिकायत पर सीडीओ ने सख्ती दिखाई। शुक्रवार को एक सैकड़ा से अधिक डीएलएड के अभ्यर्थियों ने सीडीओ को अपनी पीड़ा बताते हुए शिकायत की। कहा कि डॉयट में इंटर्नशिप के लिए उनसे एक-एक हजार रुपए मांगे जा रहे है। जिन्हें देने का कोई औचित्य नहीं है, इंटर्नशिप की सुविधा नि:शुल्क है। इस पर सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने सख्ती दिखाते हुए डायट प्राचार्या अमिता सिंह को तलब किया। कहा कि बच्चों से इस प्रकार की वसूली कतई न की जाए। इस पर पूरी तरह से लगाम लगाकर मामले की जांच करें। जिस किसी के भी द्वारा इंटर्नशिप के लिए पैसे वसूले जाने की बात की गई। उस पर सख्त कार्रवाई तय करें। डीएलएड के अभ्यर्थियों से कहा कि इसके बाद भी अगर कोई उनसे रुपए मांगता है तो वह पुन: मुझे बताए। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.