भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भागलपुर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। सेंटर को विभिन्न चरणों में विकसित करने की योजना है। शिक्षा विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले चरण में दो हॉस्टल और प्रशासनिक भवन परिसर व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण किया जाएगा। डायट की प्राचार्या श्रुति कुमारी ने बताया कि बिहार स्टेट एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट (बीसीआईडीसी) को वर्कऑडर मिल चुका है। वहीं भवन निर्माण विभाग से पुराने भवन को तोड़ने की अनुमति मिल गई है। वहीं परिसर में कुछ पौधों को शिफ्ट करने के लिए वन विभाग से एनओसी मिल गयी है। प्राचार्या ने बताया कि करीब 13 करोड़ की राशि से परिसर को विकसित किया जाएगा। बता दें कि डायट में प्रारंभिक वर्ग के शिक्षक...