अंबेडकर नगर, फरवरी 21 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी बाजार में तीन दिन पूर्व एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की डायग्नोस्टिक सेंटर अस्पताल पर हुई छापेमारी के मामले में विभाग की शिथिल कार्रवाई के चलते अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर, अस्पताल व पैथोलॉजी के संचालकों के हौसले सातवें आसमान पर है। विभागीय कार्रवाई में देरी के चलते स्थानीय मरीजों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बसखारी बाजार मैं अवैध रूप से संचालित दर्जनों अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी व क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग को खुली चुनौती पेश कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर कुछ चिन्हित सेंटरों पर छापामारी कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेता है। जांच के नाम पर लीपा पोती कर स्थिति जस की तस हो जाती है। इसका नतीजा आए दिन मरीजों को अपनी जान गवां कर भुगतना पड़त...