रामगढ़, जून 1 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ड़ाड़ी प्रखंड के डाड़ी, मिश्राइनमोढ़ा, रिकवा में रविवार को प्री-खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क़ृषि वैज्ञानिक का दल, आत्मा कर्मी और जिला क़ृषि विभाग ने प्रखंड के तीन गांव में किसानो की बैठक किया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गोरिया करमा बरही के वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में फसलवार उन्नत तकनीक से खेत की तैयारी की जानकारी किसान दिया। साथ ही कृषि प्रौद्योगिकी आत्मा और क़ृषि विभाग ने केंद्र और राज्य सरकार के संचालित योजना की भी जानकारी दिया। इस दौरान किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी गई। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का उपयोग, बीजोपचार और मिट्टी की जांच के बारे में भी जानकारी दी गई। फव्वारा और ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.