रामगढ़, जनवरी 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड में सोमवार को बीडीओ अनुप्रिया की उपस्थिति में केसीसी ऋण के जागरूकता को लेकर बैठक की गई। जिसमें केसीसी ऋण के प्रचार प्रसार और संवीकरण हेतु प्रखंड स्तरीय विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रवि मौसम में किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने कें लिए किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में केसीसी आवेदन किसानो का भरा गया। केसीसी के बारे में जानकारी दी गई। केसीसी का किसान को लाभ कैसे मिले इसकी जानकारी दी गई। साथ ही एनपीए ना हो इसके बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, एटीएम अनिल कुमार सिन्हा, बैंक मैनैजर, मुखिया, किसान मित्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...