रामगढ़, जून 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने पौधारोपण कर की। इसके बाद प्रमुख दीपा देवी, प्रखंड विकास पदधिकारी अनु प्रिया, सीओ कमलकांत वर्मा, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि गुजन साव, उपप्रमुख सुमन देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष लखनलाल महतो, सपोर्ट के विवेक राय, विनोद कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार आदि ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना जरुरी है। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने प्रखंड परिसर में एक एक पौधा लगाया। इस अवसर पर जीपीएस अजीत तिवारी, उज्जवल किशोर, जयकिशोर महतो, मनीष कुमार, लक्ष्मी देवी, अनिल कुमार महतो, दिव्यांश ...