बरेली, नवम्बर 4 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। डाटा ट्रांसफर के चलते आठ से 11 नवंबर तक संपत्तियों की रजिस्ट्री बंद रहेगी। दरअसल, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के लिए प्रयुक्त एनआईसी से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित किया जाना है। इस कारण आठ नवंबर से 11 नवंबर तक कुल चार दिन सर्वर पर रखरखाव और स्थानांतरण का कार्य संपन्न किया जाएगा। इसके फलस्वरुप उक्त अवधि में ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण व अन्य आवेदनों का कार्य अस्थाई रूप से बाधित रहेगा। उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री का कार्य भी संपादित नहीं किया जा सकेगा। एआईजी तेज सिंह यादव ने बताया कि 8 नवंबर को द्वितीय शनिवार और 9 नवंबर को रविवार की छुट्टी है। 10 और 11 नवंबर को रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरीके से बंद रहेगा। विभाग के सभी अधिकारी- कर्मचारी 10 और...