उन्नाव, जुलाई 16 -- उन्नाव, संवाददाता। यू-डायस पोर्टल पर डाटा एंट्री न करने वाले मान्यता प्राप्त 1705 स्कूलों की मान्यता खतरे में पड़ सकती है। जबकि, बेसिक शिक्षा विभाग से चल रहे एक हजार परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को यू-डायस अपडेट न करने पर सख्त कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है। डीआईओएस और बीएसए ने ऑनलाइन बैठक कर ऐसे सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से डाटा एंट्री यू-डायस पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन के अंदर न होने पर मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त और बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बुधवार को ब्लॉक स्तरीय अफसर और स्कूल प्रधानचार्यों के साथ मीटिंग करके यू-डायस को अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यू-डायस में स्कूल में शिक्षक, छात्र-छात्रा, कक्षा-कक्ष जैसी सभी शिक्षा संबंधित जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.