बरेली, अप्रैल 21 -- बरसेर/सिरौली। शौहर ने मायके में रह रही अपनी बेगम को डाक से पत्र भेजकर तीन तलाक दे दिया और बाद में बीवी बनाकर रखने को भाई से हलाला कराने की शर्त भी लिख दी। शौहर का पत्र पढ़कर बीवी के होश उड़ गए। अधिकारियों से शिकायत की गई है। थाना सिरौली के कस्बा के मोहल्ला प्यास के नसीमुद्दीन ने समाधान दिवस में अधिकारियों को दी शिकायती पत्र में बताया कि उसने एक साल पहले अपनी बेटी आलिया की शादी जंगबाजपुर के युवक से की थी। आरोप है कि निकाह के बाद आलिया को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस पर महिला ने ससुरालियों पर कार्रवाई करा दी थी। इससे खफा शौहर ने बेगम को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजा, जिसमें पत्नी को तीन तलाक दिया गया है। साथ ही दोबारा पत्नी बनाकर रखने की शर्त में भाई से हलाला की बात कही गई है। पत्र में बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.