पटना, अगस्त 13 -- डाक विभाग बिहार सर्किल में 17 वर्षों के बाद सर्किल पोस्टल लेडीज आर्गेनाइजेशन का गठन किया गया है। 22 जुलाई को गठित इस संगठन में दस महिला सदस्य हैं। यह संगठन राज्य के 29 डिवीजनों में कार्यरत महिला कर्मियों को सुविधा दिलाने के लिए बनी है। इसके तहत राज्य के सभी 35 मुख्य डाकघर में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। साथ ही महिला कर्मियों के लिए अलग से शौचालय और कॉमन रूम बनाया जाएगा। जिस मुख्य डाकघर में दिव्यांग महिला कर्मी होंगी, उनके लिए अलग से शौचालय निर्माण होगा। ये फैसले संगठन की हाल में हुई बैठक में लिया गया है। संगठन की उपाध्यक्ष कुमारी सरिता ने बताया कि किसी भी महिला कर्मी के तबादले से पहले देखा जाएगा कि संबंधित डाकघर में महिला शौचालय है कि नहीं। अलग शौचालय होने पर ही महिला कर्मी का ट्रांसफर होगा। इसके अलावा संगठन द्वारा ...