उन्नाव, फरवरी 14 -- गंजमुरादाबाद। कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला खतरियाना निवासी विनायक शुक्ला की प्लास्टिक इंजीनियरिंग की डिग्री चार दिन बाद भी उनके घर नहीं पहुंच सकी, जबकि डाक विभाग के रिकॉर्ड में इसे डिलीवरी सफल दिखाया जा चुका है। विनायक शुक्ला ने अहमदाबाद के एक संस्थान से सी-पेट (प्लास्टिक इंजीनियर) की पढ़ाई पूरी की है। संस्थान द्वारा उनकी डिग्री डाक के माध्यम से घर भेजी गई थी, लेकिन 11 जुलाई को मिले संदेश के अनुसार डिलीवरी सफल होने के बावजूद वास्तविकता कुछ और ही निकली। ऑनलाइन ट्रैकिंग करने पर पता चला कि डिग्री का लिफाफा पिछले चार दिनों से स्थानीय डाकघर में पड़ा हुआ है। शनिवार को जब विनायक के पिता डाकघर पहुँचे, तो कर्मचारियों ने बताया कि पोस्टमास्टर और पोस्टमैन दोनों अवकाश पर हैं। पोस्टमास्टर संदीप कुमार ने फोन पर कहा कि वह सोमवार को क...