रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। डाक विभाग और स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) ने देशभर के अनौपचारिक माइक्रो उद्यमों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। दोनों संस्थानों ने उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत इनफॉर्मल माइक्रो एंटरप्राइजेज के कॉन्टैक्ट पॉइंट वेरिफिकेशन के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। डाक विभाग की ओर से महाप्रबंधक मनीषा बंसल बादल और सिडबी की ओर से उप महाप्रबंधक अमित नागर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य अनौपचारिक माइक्रो उद्यमों की जानकारी का सही और विश्वसनीय सत्यापन करना है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और संस्थागत ऋण का लाभ आसानी से मिल सके। इसके तहत डाक विभाग प्रशिक्षित कर्मचारियों के जरिए जमीनी स्तर पर उद्यमों का सत्यापन करेगा। इसमें उद्यम से जुड़ी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.