भागलपुर, अगस्त 4 -- बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-जगदीशपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बैजानी के समीप साउथ मूवी और बिहार की रहने वाली चर्चित अभिनेत्री संचिता बसु सावन के आखिरी सोमवारी को लेकर चल रहे डाक बम का सेवा करने के लिए रविवार को पहुंची। अपने सभी परिवार के साथ संचिता बसु प्राची फाउंडेशन के बैनर तले डाक बम कांवरिया को फल, जूस सहित अन्य सामग्री वितरण कर रही थी। संचिता बसु ने कहा कि प्राची फाउंडेशन के तहत जितना होगा उतना हम समाज में सेवा करेंगे। प्राची संचिता की दिव्यांग बहन है। उसके नाम के जरिये समाज में मदद का हाथ बढ़ाने की कवायद की गई है। संचिता ने बताया कि हमेशा से मन में था समाज में कुछ अच्छा काम हो, तो प्राची के नाम से संस्था बनाकर उसके जरिये मदद कार्य जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...