मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तरी डाक परिमंडल द्वारा डाक बचत खाता खुलवाने के लिए हुई प्रतियोगिता टीम महावीर (सीवान) ने जीत ली। शनिवार देर रात तक चले मुकाबले में सीवान ने कुल 126901 खाता खोल इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। वहीं, परिमंडलीय मुख्यालय में होने के बावजूद मुजफ्फरपुर प्रमंडल की टीम महाराजा सातवां स्थान पाकर फिसड्डी रही। यह केवल 49094 खाता ही खोल सकी। प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण की टीम महारथी 119251 खातों के साथ दूसरे स्थान पर रही। टीम महारथी को वाइल्ड कार्ड के जरिए फाइनल में प्रवेश मिला था। इसकी जानकारी उत्तरी डाक परिमंडल के पीएमजी पवन कुमार सिंह ने रविवार को दी। बताया कि दोनों टीमों के बीच देर रात तक खाता खुलवाने की होड़ लगी रही। उनके बीच कांटे की टक्कर को देखते हुए नई दिल्ली मुख्यालय से विशेष आदेश ल...