पूर्णिया, फरवरी 16 -- केगनर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर कोठी घाट के पास एक डाक पार्सल लिखे महिन्द्रा पिकअप वैन से 1075.68 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर सदर टू एसडीपीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से अररिया मार्ग होते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप लाकर रामपुर कोठी घाट के पास खड़ी की गई है, जिसे बाद में मरंगा क्षेत्र में अनलोड किया जाना था। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम गठित कर गश्ती दल भेजा गया। मौके पर पुलिस को देखकर एक व्यक्ति वाहन से कूदकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.