जहानाबाद, फरवरी 5 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए मद्य, निषेध एवं उत्पाद कार्यालय, जहानाबाद की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक डाक पार्सल पिकअप में बने तहखाना से अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। डाक पार्सल पिकअप वैन में 484 लीटर शराब छिपाकर रखी गयी थी। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत की गई है। इसके तहत किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, क्रय विक्रय एवं सेवन पर सख्त प्रतिबंध है। जिला प्रशासन द्वारा शराबबंदी के पूर्ण क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। निरंतर चलाए जा रहे सतर्कता अभिया...