चतरा, अक्टूबर 5 -- टंडवा निज प्रतिनिधि भारतीय डाक जीवन बीमा में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस में झारखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन रांची में चर्चा का विषय बना। टंडवा प्रखंड के कसियाडीह शाखा के डाकपाल संजय कुमार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रांची में पुरस्कृत किये गये। बताया गया कि झारखंड प्रदेश के हजारीबाग डीविजन में कसियाडीह ब्रांच ने एक दिन मे पोस्टल इंश्योरेंस में 5 करोड़ नौ लाख कलेक्शन किया। केन्द्र सरकार इस पालिसी पर गांव के लोगों को जोड़ने के लिए फिलहाल विशेष अभियान चला रही है जो 11 अक्तूबर को समाप्त हो जायेगी । इसी अभियान के दौरान कसियाडीह ब्रांच के डाकपाल संजय कुमार शर्मा ने पिछले माह एक दिन में लगभग पांच करोड़ कलेक्शन किया।जो झारखंड में टंडवा प्रखंड के लिए कीर्तिमान बना। इसी संदर्भ में रांची में आयोजित समारोह में सूबे के डाक विभाग के चीफ जेनरल पोस्टमा...