गोरखपुर, सितम्बर 7 -- सचित्र- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 के गोरखपुर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को विजय चौक स्थित एक होटल में हुआ। उत्तर प्रदेश सर्किल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से योगेश कुमार पटेल को मंडलीय अध्यक्ष चुना गया। मंडलीय सचिव हितेन्द्र यादव और कोषाध्यक्ष आरपी सिंह को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि डाक कर्मचारियों के हितों के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। उपाध्यक्ष शशि कला, नरेन्द्र यादव और शिव कुमार को चुना गया। वहीं मंडलीय सचिव के पद पर जितेन्द्र कुमार यादव, उपमंडलीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक सचिव योगेश नारायण पाल, नारायण चंद, मार्कंडेय यादव और दधिबल चौरसिया का निर्वाचन हुआ। संगठन सचिव के पद पर शशांक सिंह, ऋत्विक शुक्ला, शिखा राज...