सोनभद्र, जनवरी 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को फरार शातिर अभियुक्तों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने विभिन्न मामलों में वांछित डाक्टर दंपति सहित तीन लोगों पर इनाम घोषित किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव निवासी डा धर्मेन्द्र पाल पुत्र जयराम पाल तथा उनकी पत्नी डॉ सीमा पाल के खिलाफ दुद्धी कोतवाली में विभिन्न मामलों में मुकदमा पंजीकृत है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों लम्बे समय से लगातार फरार चल रहे हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती दी जा रही है। अब तक न तो इनकी गिरफ्तारी हो सकी है और न ही इन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उनके ऊपर 10 - 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गय...