विकासनगर, जनवरी 5 -- पीजी कॉलेज डाकपत्थर में सोमवार को छात्रों ने पूर्वोत्तर के छात्र एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि देकर इस घटना को देवभूमि उत्तराखंड के लिए शर्मनाक बताते हुए प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस घटना ने उत्तराखंड की संस्कृति को धूमिल करने के साथ ही देहरादून को शिक्षा के हब के तौर पर विश्व विख्यात पहचान पर भी दाग लगाया है। छात्रों ने कहा कि देहरादून शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखता है। एंजल चकमा की हत्या और मुख्य हत्यारे का अब तक गिरफ्त में न आना अत्यंत दुखद है। ऐसी घटना भविष्य में न घटे, इसके लिए हम सभी उत्तराखंडवासी प्रयासरत रहेंगे। छात्रों ने कहा कि घटना के बाद करीब बीस दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी खुलेआम घूमते रहे। जनाक्रोश बढ़ने और एंजेल की मौत के बाद...