संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल डाकघर में नियमित रूप से आधार कार्ड से संबंधित कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। आधार बनवाने और उसमें संशोधन की सुविधा एक ही काउंटर पर उपलब्ध होने से अब लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। इसका असर यह है कि सुबह से ही डाकघर परिसर में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। आधार कार्ड आज हर सरकारी और निजी कार्य के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बावजूद इसके, ग्रामीण क्षेत्र के अनेक लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो जैसी त्रुटियां बनी हुई थीं। इन्हें ठीक कराने के लिए लोगों को पहले अलग-अलग केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। डाकघर में आधार से जुड़ी सभी सेवाएं शुरू होने के बाद यह परेशानी क...