बुलंदशहर, जनवरी 2 -- पन्नी नगर शुगर मिल स्थित उप डाकघर को मर्ज (विलय) और शिफ्ट किए जाने के निर्देश के बाद क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट गया। विभाग द्वारा डाकघर को बंद करते हुए एग्रीकल्चर डाकघर में मर्ज करने की तैयारी की खबर मिलते ही लोग जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि यदि डाकघर यहां से हटाया गया तो वे अपने सभी खाते बंद करवा लेंगे। डाक अधीक्षक के मुताबिक शुगर मिल की शाखा को एग्रीकल्चर में मर्ज किया जाना है, जबकि जहांगीराबाद मंडी स्थित डाकघर को आहार में शिफ्ट करने के निर्देश हैं। शुक्रवार को जैसे ही डाक विभाग की टीम शुगर मिल स्थित कार्यालय को शिफ्ट करने की कार्रवाई के लिए पहुंची, स्थानीय सभासद सुभाष सिंह भाटी के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि जिले में डाकघर को मर्ज कर...