सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- बल्दीराय संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर डाकघर के बाहर कुर्सी मेज रखकर डाकघर के एजेंट काम करते थे। बीती रात अज्ञात लोगों ने कुर्सी व मेज को तोड़कर फेंक दिया। सुबह होने पर जब डाकघर के कर्मी आफिस पहुंचे तो पता चला कि कुर्सी-मेज टूटी है। कुर्सी मेज डाकघर के बाहर रखकर एजेंट दुर्गा पांडेय रखकर काम करते थे। बल्दीराय थाना क्षेत्र में इन दिनों आराजकता है। आए दिन क्षेत्र में कहीं न कहीं घटना होती रहती है। इस संदर्भ में वलीपुर चौकी प्रभारी अनिल सक्सेना ने बताया कि कोई सूचना व तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.