मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। डाकघर के अभिकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को तेज करने के लिए विवश होंगे। मांग किया कि जिला बचत अधिकारी मऊ द्वारा अभिकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसलिए मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराकर ठोस कार्रवाई किया जाए। मांग पत्र कहा गया कि पिछले एक वर्ष से अनेकों शिकायत के पश्चात भी अभी तक किसी भी शिकायत का समाधान नहीं किया गया है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शुक्ल, अमरनाथ सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रंभा, आशा, पवन कुमार चतुर्वेदी, वीरेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.