बगहा, मई 13 -- बेतिया, नगर प्रतिनिधि। प्रधान डाकघर के कर्मियों के मनमानी व काउंटर संख्या-1 के बंद होने से में क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रधान डाक घर में जमकर हंगामा किया। हंगामा की खबर पाकर पहुंचे डाक अधीक्षक ने मामले को शांत कराया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि एक सप्ताह से काउंटर संख्या-1 बंद है। शिकायत के बावजूद काउंटर नहीं चालू किया जा रहा है, हर रोज बैरंग लौटना पड़ता है। किसी प्रकार का जमा निकासी नहीं हो रहा है। कर्मियों की मनमानी चरम पर है। कोई सुनने वाला नहीं है। डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने काउंटर-1 का काम तत्काल तीन नंबर काउंटर से शुरू कराया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। खिरिया घाट से आये रमेश सिंह ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से हम रुपए जमा करने के लिए प्रधान डाकघर में आ रहे हैं। लेकिन काउंटर बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.