सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। आधार नामांकन, त्रुटि सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट के लिए लोगों को सीएचसी और आधार केन्द्रों पर भाग दौड़ करना पड़ता है। सरकार ने सहूलियत के लिए डाकघरों पर प्रत्येक शनिवार को नया नामांकन निशुल्क, मोबाइल अपडेट और त्रुटि सुधार के लिए 75 और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। यह जानकारी बस्ती मंडल के डाक अधीक्षक एमएम हुसैन ने दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, पढ़ाई, रोजगार, बैंकिंग सभी में आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार की अनिवार्यता व उपयोगिता बढ़ने से इसकी महत्ता और भी बढ़ गई है। आधार कार्ड में जहां ज्यादातर लोगों का फोटो पुराना है, वहीं कई लोगों के मोबाइल नंबर बदल गए हैं, कुछ का फिंगरप्रिंट प्रॉपर अपडेट नहीं है। ऐसे में लोगों को ढेरों समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.