फतेहपुर, जनवरी 15 -- बहुआ। दोआबा की एक सीएससी से इटावा की आईडी से जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की जड़े बड़़ी गहरी है। सीएससी संचालक एक डाक कर्मचारी की मिली भगत से आधार बनाने में गैर जनपद की आईडी से बने जन्म प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल करता था। इसके एवज में लोगों को बड़ी रकम वसूल करता था। मां बेटी के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में भी तीन हजार रुपये में आधार बना कर देने की शर्त थी लेकिन सीएचसी संचालक द्वारा आधार के लिए अलग रकम मांगने पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया। अति पिछड़े इलाके में बड़ी संख्या में लोगों के पास खुद के जरूरी कागजात नहीं है। शासन की योजनाओं में आधार की अनिवार्यता के कारण ग्रामीण परेशान थे। जालसाज ऐसे लोगों को हथियार बना कर उगाही का खेल करता है। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र के एक डाकघर में तैनात कर्मचारी के माध्यम से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.