संवाददाता, मार्च 5 -- यूपी के महाराजगंज के एक प्राइवेट स्कूल के डांस टीचर द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद छात्राओं के अभिभावक भड़क गए। वे गुस्से में स्कूल पहुंचे और आरोपित डांस टीचर की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई। अभिभावकों से तहरीर लेकर आरोपित शिक्षक के खिलाफ बैड टच और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर आरोपित डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभिभावकों का आरोप है कि निजी स्कूल में नियुक्त डांस टीचर कुछ बच्चियों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। टीचर की हरकतें छात्राओं को बेहद खराब लग रही थीं। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं घर पहुंची तो उन्होंने गलत ढंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.