लोहरदगा, अप्रैल 28 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत अलौदी पंचायत के उर्रु और मुर्की तोड़ार पंचायत के बाजार डांडू में उत्साहपूर्वक प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। सरहुल के अवसर पर गांव के पहान के द्वारा अपने गांव के सरना स्थल में साल वृक्ष के समीप विभिन्न देवी-देवताओं का विधि-विधान के साथ आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा अर्चना किया गया। पहान-पुजार के द्वारा पूजा-अर्चना करने के बाद गांव और क्षेत्र की खुशहाली और अमन चैन शांति के लिये प्रकृतिक देवी-देवताओं से प्रार्थना की गयी। वही पूजा अर्चना करने के बाद आदिवासी समुदाय के लोगों ने ढोल-मांदर और नगाड़ा के थाप पर नाचते-झूमते और गाते हुए जुलूस के साथ गांव और टोला महल्ला का भ्रमण किया गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के सैकडों महिला-पुरुष बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.