लोहरदगा, सितम्बर 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा के डाडू स्कूल मैदान में सोमवार को चेहल्लुम कमेटी डाडू द्वारा अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि रऊफ अंसारी, रामलखन प्रसाद शामिल हुए। विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...