चाईबासा, सितम्बर 29 -- गुवा, संवाददाता। दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर गुवा के विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार देर शाम महिला समिति की ओर से डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर पंडाल में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में कुल पांच ग्रुप वैष्णवी, ब्राह्मणी, तपस्विनी, दृश्य कन्या और कात्यायनी ने हिस्सा लिया। सभी ग्रुप ने माता रानी के समक्ष रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दृश्य कन्या ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल और 32,000 नगद जीता। तपस्विनी ग्रुप को द्वितीय स्थान पर मेडल व 24,000 नगद तथा वैश्णवी ग्रुप को तृतीय स्थान पर मेडल व 16,000 नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं कात्यायनी और ब्राह्मणी ग्रुप को भी कंसोलेशन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक ...