गिरडीह, सितम्बर 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। डांडिया नाइट के कलाकारों के साथ डांडिया डांस पर महिलाएं व युवतियां घंटों थिरकती नजर आईं। हिन्दी गानों से लेकर भक्ति गानों पर भी कलाकारों के साथ महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा डांस किया जा रहा था। मौका था डांडिया नाइट का‌। पूजा समिति के बैनर तले बगोदर खेल स्टेडियम में शनिवार रात में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। जिसमें बंगाल के कलाकारों के द्वारा डांडिया डांस की प्रस्तुति की गई। उनके द्वारा रंग - बिरंगे परिधानों में डांस की प्रस्तुति की गई। इस दौरान कुछ जोड़े भी हाथों में रंगीन छड़ियां लेकर और आपस में टकराते हुए डांडिया डांस करते नजर आएं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह व अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के द्वारा अंगवस्त्र देकर अत...