बोकारो, सितम्बर 27 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। धरोहर सांस्कृतिक संस्था द्वारा गुरूवार की रात डीवीसी हाई स्कूल मैदान में नवरात्र पर डांडिया नाइट उत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिप सदस्या नीतू सिंह ने किया। आयोजक मंडली ने सीटीपीएस के वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान विजयानंद शर्मा, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, प्रमुख चांदनी परवीन, पंसस अनिता गुप्ता, रांगामाटी पूर्वी मुखिया अनिता कुमारी नंदकुलियार व आजसू नेता अरविंद पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कोलकाता से आई टीना और डीजे इंद्राणी ने खूब मनोरंजन कराया और माहौल बनाए रखा। पटना से आई दिशानी ने भी अपनी गीतों से सभी का खूब मनोरंजन किया। इसमें शामिल व्यक्तियों ने जमकर डांडिया डांस किया। इसमें यहां की महिलाओं व बच्चियों ने भी भाग लिया। चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, संजीव श्रीवास्तव, प्रदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.