संभल, अक्टूबर 10 -- जायंट्स ग्रुप ऑफ संभल सिटी द्वारा शहर के एक रेस्टोरेंट में गुरुवार को आयोजित डांडिया नाइट और करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम में महिलाओं ने त्योहारों का जश्न पूरे उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष नीरू चाहल, शैली भारद्वाज और रूपाली द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। नीरू चाहल ने पश्चिम बंगाल का पारंपरिक धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। डांडिया डांस, हाउजी, और थीम गेम्स ने शाम को मनोरंजक बना दिया। करवा चौथ क्वीन अवॉर्ड से प्रीति गुप्ता को सम्मानित किया गया। साधना अरोड़ा और उर्वशी वार्ष्णेय के चुटकुलों ने सबको खूब गुदगुदाया, जबकि संचालन श्वेता तिवारी ने किया। रानी मोंगिया, श्वेता सिंह, रेखा, नेहा, गायत्री सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...