मेरठ, अक्टूबर 8 -- सामाजिक संस्था 'एक प्रयास के तत्वावधान में मंगलवार को गढ़ रोड स्थित सेवन इलेवन (सात फेरे) रेस्तरां में भव्य डांडिया, करवा चौथ और दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है, बल्कि आपसी सौहार्द और एकजुटता भी मजबूत होती है। मंच संचालन पूनम सिंघल व रुचि गर्ग ने किया। पूनम बिंदल और मंजू गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। सीमा शर्मा और इन्दु तोमर ने सभी को तिलक लगाया। नीतू गुप्ता, प्रभा गुप्ता, संगीता गुप्ता, निशी चौधरी ने व्यवस्था संभाली। रंगीन पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने डांडिया नृत्य में भाग लिया। महोत्सव में गायक तनुश्री नैन और अमित जैन न...