पौड़ी, जुलाई 15 -- श्री डांडानागराजा मोटरमार्ग का जल्द ही सुधारीकरण होगा। ग्रामीणों की मांग पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लोनिवि के सचिव को पत्र भेजकर जल्द ही मोटरमार्ग का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सुधार सभा सिल्सू के पदाधिकारियों ने बीते दिनों गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर पौड़ी जिले के व्यासघाट-सिल्सू-श्री डांडानागराजा मोटरमार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई थी। इस दौरान ग्राम सुधार सभा सिल्सू के सदस्यों ने गढ़वाल सांसद को बताया था कि बजट के अभाव के चलते मोटरमार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया था। जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मोटरमार्ग निर्माण के दौरान गांव का पैदल मार्ग भी मलबा गिरने से पूर्ण रूप से अवरूद्ध हो गया था। ग्राम सुधार सभा सिल्सू के सुशील देसवाल, सूरज मणी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.