चक्रधरपुर, दिसम्बर 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी में बिना किसी अधिसूचना के आवंटित किए गए चार क्वार्टरों को लेकर रेलकर्मियों की शिकायत के बाद एडीआरएम के द्वारा जांच की गई। जांच में क्वार्टरों के आवंटन में गड़बड़ी पाए जाने पर आवंटन को एडीआरएम के आदेश पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के द्वारा 24 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है। डांगुवापोसी रेलवे ऑपरेटिंग विभाग के कर्मियों को 15 दिसंबर को बिना किसी अधिसूचना जारी किए गए चार क्वार्टरों का आवंटन कर दिया गया था। आवंटित किए गए क्वार्टरों में क्वार्टर नंबर-बी/115/1 (बी टाइप) क्वार्टर नंबर बी/78/1 (बी टाइप), क्वार्टर नंबर टी 4/1(बी टाइप) और क्वार्टर नंबर ए-25/2 (ए टाइप) शामिल है। इन क्वार्टरों का आवंटन गलत तरीके से किए जाने एवं नियमों का उलंघन किए जाने की शिकायत लगभग आधा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.