सराईकेला, अगस्त 25 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के जुरुली-डांगुआपोसी रेलखंड पर रविवार रात लगभग 8 बजे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये। हालांकि, इस घटना में जानमाल की क्षति नहीं पहुंची। बताया जाता है कि जुरुली-पदापहाड़ की ओर से कोकर गुड्स ट्रेन टाटानगर की ओर जा रही थी। रात लगभग आठ बजे डांगुआपोसी स्टेशन पहुंचने के पहले ही लाइन नंबर 13 में गाड़ी के पिछले तीन डिब्बे पटरी से उतर गये। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया। डांगुआपोसी से रिलीफ ट्रेन भेजने की तैयारी की जा रही थी। बताते चलें कि शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा सीमा के अंतर्गत बरपाली सरदेगा के बीच एमसीएल से आ रही कोयला लदा मालगाड़ी के तीन डिब्बे ट्रेन को बैक करते समय बेपटरी हो गए थे। चक्रधरपुर रेल मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.