साहिबगंज, दिसम्बर 24 -- बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तीनमुहानी चौक के समीप डस्ट लोडेड ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से अनियंत्रित होकर चाय दुकान में घुस गया। बड़ा हादसा टल गया। चाय दुकान में बैठे लोग बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार डस्ट लेकर एक ट्रेक्टर तेज रफ्तार से बरहेट की ओर जा रही थी। बोरियो-बरहेट तीन मुहानी चौक के पास एक चाय दुकान में ट्रेक्टर घुस गया। दुकान के समीप खड़ा एक बाइक को जोर दार टक्कर मार दिया। दुकान के आगे सिमेंट पीलर को ट्रेक्टर ने जोर दार टक्कर मारी। जिससे चाय दुकान में बैठे सभी बाल-बाल बच गए। हलांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आयी। मौके पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुअनि सिद्धार्थ टोप्पो तीन मुहानी पहुंच कर मामले की छानबीन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...