श्रावस्ती, जनवरी 27 -- श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय भिनगा में सोमवार को यौन उत्पीड़न जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, आरक्षी मोहिनी विश्वकर्मा, सरिता जायसवाल, शान्ति शुक्ला, प्रिया मिश्रा व नंदिनी चौबे की ओर से एसएसबी कार्मिकों को यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनी पहलुओं, उसकी रोकथाम के उपाय और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही कार्यशाला में यौन उत्पीड़न के मामलों की पहचान, रिपोर्टिंग और संबंधित व्यक्तियों की सहायता के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। बालिकाओं को बताया गया कि बिना डरे यौन उत्पीड़न का विरोध करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.