मैनपुरी, सितम्बर 29 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाने पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा ने महिला सुरक्षा, उनके सम्मान पर बात की और कहा कि महिलाओं को समान अधिकार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि महिलाओं को उनके अधिकार बताए जाएं। उन कानूनों से अवगत कराया जाए जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए। एसपी ने आवाह्न किया कि महिलाएं बिना डरे, बिना भयभीत हुए जीवन जिएं और यदि कोई समस्या हो तो पुलिस उनके लिए चौबीस घंटे तैयार है, बस उन्हें एक नंबर डायल करने की आवश्यकता है। एसपी ने कहा कि इस बार मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा और जागरूकता के अलावा साइबर अपराध की रोकथाम का अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान से महिलाओं को जोड़कर ऑनलाइन फ्राड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, अश्लील संदेश, साइबर बुलिंग जै...