संवाददाता, जनवरी 7 -- यूपी के उन्नाव में हैवानियत की शिकार किशोरी ने मंगलवार को सुमेरपुर पीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी लगते ही मिशन शक्ति टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता को आर्थिक मदद के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मंगलवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन नाबालिग को लेकर सुमेरपुर पीएचसी पहुंचे। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव की जानकारी मिलते ही बिहार थाने की मिशन शक्ति प्रभारी रेखा दुबे के नेतृत्व में टीम पीएचसी पहुंची और पीड़िता व नवजात की सुरक्षा, देखभाल और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की। बता दें कि आरोपी डरा-धमका कर किशोरी का कई साल से शोषण कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर उसके साथ हैवानियत का खुलासा हुआ। इसके बाद चार नवंबर पीड़िता के पिता...