दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। मब्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का छह माह पूर्व चापाकल पर नहाते हुए एक युवक ने वीडियो बना लिया। महिला को उक्त वीडियो दिखाते हुए युवक ने उसे वायरल करने की धमकी देकर अपने कहे अनुसार करने पर विवश कर दिया। उसने महिला को अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया, फिर उसका वीडियो भी बना लिया। कुछ दिनों के बाद आरोपित ने पुन: महिला के साथ गलत करना चाहा। महिला के विरोध करने पर वह आगबबूला हो गया। बाद में युवक ने उक्त आपत्तिजनक वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से कई लोगों के बीच वायरल कर दिया। एक पड़ोसी के माध्यम से उक्त वीडियो महिला के पति को देखने को मिला। महिला से पूछताछ करने पर उसने घटना की जानकारी पति को दी। दोनों ने सोमवार को थाना पहुंचकर मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में मब्बी गांव निवासी विन...